angara(ranchi) गोंदलीपोखर के लुपुंग स्टीडियम चल रहे राम एकेडमी के किक फुटबॉल टुर्नामेंट में गुरूवार को में सालहन पंचायत व सिरका की टीम विजयी रही। सालहन ने राजाडेरा पंचायता को 1-0 गोल से हराया। निर्णायक गोल जीतवाहन पाहन ने 36वें मिनट में दागा। जबकी सिरका की टीम ने बीसा को पेनाल्टी शूटआउट में 7-6 गोल से हराया। निर्धारित समय तक मुकाबल गोलरहित बराबरी पर था। मुख्य अतिथि नायक समाज के अध्यक्ष संदीप टाईगर नायक व मुकेश ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर संयोजक रामसाय मुंडा, अध्यक्ष संजय नायक, जलेश महतो, मजबूल खान, सतीश तिर्की, राजेंद्र महतो, प्रवीण मुंडा, अरविंद मुंडा, नीरज मुंडा, सूरज मुंडा शिवा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.