angara(ranchi) समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में बुधवार को सिकिदिरी में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वितरण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने किया। कंबल की व्यवस्था प्रदेश के प्रधान महासचिव मुस्तफा अंसारी ने किया। तीस से अधिक जरूरतमंद को कंबल दिया गया। कंबल पाकर वे काफी खुश दिखे। मुस्तफा अंसारी ने बताया कि झारखंड सरकार कंबल का अभी तक वितरण शुरू नही की है जबकी ठंड काफी बढ़ गया है। जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार मुखर रहेगी। इस मौके पर कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर लक्ष्मी कुमारी, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज ओहदार, कांके के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार कालिंदी, इब्राहिम अंसारी, शिव प्रकाश साहू, तौकीर अहमद, ललिता कुमारी, सुनीता कुजूर, हीरामनी देवी, चम्पा देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.