GA4-314340326 Deoghar में जुटे हैं DAV ग्रुप के शिक्षक, ताकि बच्चों को दे सकें बेहतर शिक्षा

Deoghar में जुटे हैं DAV ग्रुप के शिक्षक, ताकि बच्चों को दे सकें बेहतर शिक्षा

 कार्यशाला का उद्घाटन करते एसडीएम रवि कुमार व अन्य।

Deoghar (Jharkhand): डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) भंडारकोला में झारखंड प्रक्षेत्र-एच के शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ रवि कुमार, गीता देवी डीएवी एलएमसी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान, एलएमसी के सदस्य ताराचंद जैन, प्रमोद बाजला व अभिषेक तुलस्यान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला डीएवी सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस (DAV Center of academic excellence), डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के तत्वावधान और सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी, झारखंड प्रक्षेत्र-एच के प्रबीर हाजरा की देखरेख में आयोजित की गई है। झारखंड प्रक्षेत्र- एच में आने वाले समस्त विद्यालयों के हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, संस्कृत, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, दृश्य और प्रदर्शन कला, गणित, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और लाइब्रेरी साइंस के लगभग 450 शिक्षक कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।

एसडीएम बोले-डीएवी में बच्चों को वैदिक और आधुनिक दोनों ज्ञान मिलता है 

गीता देवी डीएवी एमसी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान ने कहा कि  बुद्धिजीवियों को इतनी संख्या में एक साथ देखकर सुखद अनुभूति हो रही है कि बच्चों के पठन-पाठन को और सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए खुद की क्षमता निर्माण के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। डीएपी के पूर्ववर्ती छात्र एसडीएम रवि कुमार ने कहा कि डीएवी जैसी संस्था में वैदिक ज्ञान से लेकर आधुनिक ज्ञान बच्चों को दिया जाता है। क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से आवश्यकता आधारित, कौशल आधारित और योग्यता आधारित शिक्षा के निहित संदेश को फैलाने में सफल हों। एक शिक्षक की भूमिका रचनात्मक, सकारात्मक और जीवंत होनी चाहिए। अध्यापन के आदर्शों के प्रति अटल समर्पण के कारण बच्चे सभी चुनौतियों का सामना करते हुए जबरदस्त नैतिक शक्ति पा रहे हैं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षक की दक्षता को बढ़ाना: झा 

 प्राचार्य सह ट्रेनिंग प्रमुख बलराम कुमार झा ने कहा कि क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्देश्य सभी स्तरों पर पढ़ाने वाले शिक्षकों की विशेषज्ञता, शिक्षण योग्यता और दक्षताओं को बढ़ाना है। इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षक स्वयं को सक्रिय  बनाते हुए नई तकनीक के जरिए शिक्षण कला को बच्चों तक पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में क्लस्टर प्रमुख सह विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा, जीडी डीएवी कास्टर टाऊन के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, डीएवी ऊर्जा नगर गोड्डा के प्राचार्य एसके श्रीवास्तव, डीएवी कोडरमा के प्राचार्य केके सिंह, डीएवी पाकुड़ के प्राचार्य विश्वदीप चक्रवर्ती, डीएवी सीसीएल गिरिडीह के प्राचार्य ओपी गोयल, डीएवी महेशपुर के प्राचार्य एसके झा, डीएवी चितरा के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी, डीएवी सरिया के प्राचार्य आरके सिंह और डीएवी बुंडू के प्राचार्य तन्मय बनर्जी मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

क्लिक करके नवभास्कर के वाट्सएप चैनल से जुड़ें, खबरों से अपडेट रहें


Teachers of DAV Group are busy in Deoghar so that they can provide better education to children


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم