GA4-314340326 देवघर ब्रेकिंग: रूपये लूटकर भाग रहे बदमाश ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को मारी गोली, स्थिति गंभीर

देवघर ब्रेकिंग: रूपये लूटकर भाग रहे बदमाश ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को मारी गोली, स्थिति गंभीर

 


deoghar/  रांगा सिरसा-करौं मुख्य सड़क पर पाथरोल थाने के मांझीडीह एसबीआई सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) में मंगलवार को शाम में बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की और संचालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में संचालक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह की संख्या में दो बाइक से आए छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जख्मी सीएसपी संचालक नीरज कुमार के  मुताबिक, बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख रुपए लूटे हैं। उन्होंने बताया कि अचानक पिस्टल लेकर छह बदमाश सीएसपी में घुस गए, और बैंक से निकाल कर लाए गए सारे कैश को लूट लिया। वारदात के बाद भागने के दौरान संचालक ने एक बदमाश को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सीएसपी के भीतर बदमाशों ने छह गोली चलाई, जिसमें एक गोली नीरज को लगी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم