GA4-314340326 वीर बाल दिवस में गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों के अमर बलिदान को किया गया याद

वीर बाल दिवस में गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों के अमर बलिदान को किया गया याद

angara(ranchi)  भाजपा रांची जिला ग्रामीण के तत्वाधान में गुरूवार को सरस्वती विद्या मंदिर गेतलसूद में वीर बाल दिवस मनाया गया। इसमें गुरू गोविंद सिंह के वीर अमर बलिदानी पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह व बाबा साहब देशपांडे को याद किया गया। अमर बलिदानी भाइयों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। ज्ञात हो कि 9 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा किए थे। जबकी  बाला साहब देशपांडे ने 1962 में छत्तीसगढ़ के जशपुर में  वनवासी कल्याण केंद्र की नींव रखे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो उर्फ धीरज व संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। 
इस्लाम धर्म नही अपनाने पर दोनों भाइयों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया: यदुनाथ पांडेय

यदुनाथ पांडेय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह के दोनों वीर पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया। मुगल शासनकाल में इस्लाम धर्म नही मानने वालों को यातना देकर मारा जाता था। इस्लाम धर्म नही अपनाये जाने के कारण दोनों मासूम भाईयों को मुगलों नें दीवार में जिंदा चुनवा दिया। हिन्दू धर्म नही जीवन पद्धति है। 

एकजुट रहकर सांस्कृति विरासत बचाये: जैलेन्द्र कुमार

जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हिन्दू समाज भीरू नही साहसी है। एक हजार वर्ष तक देश इस्लाम व ईसाई के अधीन रहा। इसके बावजूद हिन्दू धर्म लगातार सुरक्षित रहा। वही यूनान, मिश्र, लेबनान, ईरान की अपनी सभ्यता नष्ट हो गई। हमें एकजुट रहकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखना है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जगेश्वर महतो, रामनाथ महतो, दुर्गा महतो, अजय भोगता, पंचम भोगता, सुरेश महतो सहित स्कूल के प्रधानाचार्य सेवाराम महतो, रामचंद्र महतो, वीरेंद्र कुमार, रंजीत महतो, शिवशंकर महतो, राधा महतो, सुखदेव महतो, मुकेश महतो, सुधा देवी, बेबी रानी, शान्ति देवी, यज्ञा कुमारी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم