![]() |
पर्यटकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पर्यटकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वाले एवं तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने वाले पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया, वार्ड सदस्य बबीता देवी, डा. सचिमोहन कुम्हार, पवन भोगता, नित्यानंद बेदिया, हरिचरण बेदिया, विष्णु कुमार बेदिया, मदन कुमार बेदिया, दसैया बेदिया, शुभम बेदिया, मंगलदास हजाम, जीतवाहन भोगता, सूरज बेदिया, सुनीता देवी, फूलचंद करमाली, संदीप बेदिया, विशेश्वर बेदिया, जितू बेदिया, अरूण बेदिया, मेघनाथ बेदिया, बुधराम बेदिया, मनोज बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.