GA4-314340326 हुंडरूफाल में पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

हुंडरूफाल में पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

angara(ranchi)  हुण्डरु फॉल में नववर्ष के मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सोमवार को सिकिदिरी थाना पुलिस की स्थानीय पर्यटनमित्रों, दुकानदारों व ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा व संचालन बालेश्वर बेदिया ने किया। निर्णय हुआ की नवबर्ष में फाल घूमने आनेवाले पर्यटकों की अत्याधिक भीड़ को नियंत्रित करने व शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी लोग मिलजुलकर काम करेंगे। पर्यटकों का स्वागत अतिथि देव भव: के तर्ज पर किया जाएगा। एवं पर्यटकों के साथ मधुर व्यवहार और सहयोग किया जाएगा। निर्णय हुआ कि पर्यटन स्थल में नशापान करना और शराब‌ बिक्री करना, प्लास्टिक एवं थर्मोकोल‌ प्लेट का उपयोग करना, डीजे साउंड पर पाबंदी रहेगी।

पर्यटकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती 

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पर्यटकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वाले एवं तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने वाले पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया, वार्ड सदस्य  बबीता देवी, डा. सचिमोहन कुम्हार, ‌पवन भोगता, नित्यानंद बेदिया, हरिचरण बेदिया, विष्णु कुमार बेदिया, मदन कुमार बेदिया, दसैया बेदिया, शुभम बेदिया, मंगलदास हजाम, जीतवाहन भोगता, सूरज बेदिया, सुनीता देवी, फूलचंद करमाली, संदीप बेदिया, विशेश्वर बेदिया, जितू बेदिया, अरूण बेदिया, मेघनाथ बेदिया, बुधराम बेदिया, मनोज बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم