chanho (ranchi) चान्हो बीजूपाड़ा-खलारी रोड में चान्हो थानाक्षेत्र के ताला मोड़ के निकट गुरुवार रात करीब 8 बजे दो बाइक के बीच सीधी भिडंत हो गई। इस हादसे में दोनो बाइक में सवार पांच युवक घायल हो गए। घायलों में चान्हो थाना क्षेत्र के बरहे निवासी संदीप उरांव, पिता देवपाल उरांव 17 वर्ष, बिरेंद्र उरांव पिता जैतू उरांव 19 वर्ष और ऋतिक उरांव पिता धर्मचंद उरांव 16 वर्ष तथा खेलारी थाना क्षेत्र के डकरा साइडिंग के रहने वाले राजकुमार दास 22 वर्ष व गोलू गुप्ता 21 वर्ष शामिल है। बरहे निवासी संदीप उरांव को छोड़ चारो घायल को रिम्स रेफर किया गया है। जहां राजकुमार दास और बिरेंद्र उरांव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बरहे गांव के रहने वाले संदीप, बिरेंद्र और ऋतिक किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी उक्त स्थान में रांची से अपने घर लौट रहे राजकुमार दास और गोलू गुप्ता की बाइक से उनकी भिड़त हो गई। दुर्घटना के बाद चान्हो पुलिस की मदद से घायलों को पहले चान्हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों को रिम्स रेफर कर दिया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.