angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड से दो विद्यार्थियों सालहन निवासी पन्नालाल महतो व मानकी ढीपा निवासी जलेश महतो को सोमवार को जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने सालहन स्थित अपने आवास में अंगवसत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पन्नलाल महतो ने यूजीसी नेट जेआरएफ(टीआरएल) 2022 उत्तीर्ण किया है। वर्तमान में वे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के नागपुरी भाषा विभाग के शोधार्थी है। वही जलेश महतो ने यूजीसी नेट 2024 उत्तीर्ण किया। अनुराधा मुंडा ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना किए है। कहा कि जुनून के साथ की जा रही मेहनत का यह परिणाम है। हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते रहना है। इस अवसर पर युवा समाजसेवी रामसाय मुंडा, संजय नायक, संतोष महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.