GA4-314340326 कार्यस्थल पर यौन उत्पीढ़न को लेकर कार्यशाला

कार्यस्थल पर यौन उत्पीढ़न को लेकर कार्यशाला

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में गुरूवार को आंतरिक शिकायत समिति (यौन उत्पीड़न निवारण सेल) पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के लिए जागरूकता को लेकर जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता झारखंड राय विश्वविद्यालय के कानून विभाग की प्रमुख डॉ खालिदा रहमान थी। आईसीसी सेल की अध्यक्ष डॉ. अनुपमा वर्मा ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की बारीकियों के बारे में जागरूक किया, निवारक उपायों और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में आईसीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लोपामुद्रा शतपथी, श्रीमती तूलिका सिन्हा और डॉ. लोकेश कुमार ने किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم