angara(ranchi) मामूली विवाद को लेकर गुरूवार को गेतलसूद निवासी युवक विजय ठाकुर ने सिरका निवासी सुखलाल महतो (42) के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। घटना गेतलसूद में शाम में हुई। इस घटना में सुखलाल महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रिम्स में चल रहा है। बताया जाता है कि सुखलाल महतो का बाइक विजय ठाकुर के साथ सट गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर विजय ठाकुर ने विजय के सिर में ईट से प्रहार कर दिया। अनगड़ा थाना की पुलिस ने विजय ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.