silli(ranchi) सिल्ली राधिका मैदान में बुधवार को राधिका स्मारक समिति के तत्वावधान में डॉ राधिका प्रसाद साहू का 125 वां जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, समिति के अध्यक्ष भागवत सोनार, अनुप कुमार साहु, अन्य अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने स्व डॉ राधिका साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने कहा कि स्व डॉ राधिका प्रसाद साहु द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्य सराहनीय है। उनके बताए रास्ते पर चल कर क्षेत्र एवं समाज को बेहतर बनाने के लिए हमसबों को आगे आना होगा। इस अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता, म्युजिकल चेयर, 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, फेंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को मुखिया भरत मुंडा,नवल किशोर गुप्ता, भादुड़ी गोरांई, कृष्ण कांत पाठक,नगेन्द्र नाग, कार्तिक गोरांई, ऋषि केश सोनार एवं अन्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश चन्द्र गोरांई ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोनु कुमार साहू, जय विश्वकर्मा, शुभम चंद्र, कुंदन गोरांई, प्रिंस विश्वकर्मा समेत स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.