GA4-314340326 प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगता मे शामिल हुए 650 विद्यार्थी

प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगता मे शामिल हुए 650 विद्यार्थी

angara(ranchi)  सरस्वती पूजा समिति पिरतोल के द्वारा रविवार को प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा लिया गया। परीक्षा का आयोजन मिडिल स्कूल चिलदाग में हुआ। इसमें तीन वर्ग में कक्षा एक से दस के विद्यार्थियों को बांटा गया था। परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न् स्कूलों के 650 विद्यार्थी शामिल हुए। पुरस्कार वितरण 3 फरवरी को सरस्वती पूजा के दिन किया जाएगा। इस दिन सिंगिंग, डांसिंग व स्पीड प्रतियोगिता होगी। पिछले छह सालों से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को सफल बनाने में राजेन्द्र चौधरी, अजय चौधरी, कृष्णा महतो, विनय चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, राजू चौधरी, ग्रामप्रधान - रतिलाल करमाली, हरेश चौधरी, विश्वनाथ, अमन, नन्दलाल, दिपक, रविन्द्र, संजय चौधरी, दिलीप, निशा कुमारी, कल्पना कुमारी, पुष्पा कुमारी, कृति कुमारी, आंकाक्षा कुमारी, अंजली महतो, सुमन कुमारी सावित्री कुमारी आदि का योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم