angara(ranchi) 46वां केन्द्रीय श्री रामकृष्ण मेला का शुक्रवार को गेतलसूद मिशन आश्रम फार्म में समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि निदेशक कुमार ताराचंद थे। सर्वश्रेष्ठ विवेकानंद सेवा संघ का पुरस्कार बंधुवाडीह, सर्वश्रेष्ठ स्टाल का केन्द्रीय तसर एवं अनुसंधान केन्द्र रांची व आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन को संयुक्त रूप से दिया गया। किसान गोष्ठी में दिव्यायन के कृषि विज्ञान केन्द्र व आरकेएम वेरी के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। पहलू बेदिया ने विवेकानंद सेवा संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. अजीत सिंह ने मेला के थीम “प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय सृजन” पर विस्तार से जानकारी दी। जिला कृषि निदेशक कुमार ताराचंद ने किसानों से जैविक व प्राकृतिक खेती करने का आहवान किया। बोले की इससे किसानों की आय दुगुनी होगी। मेले में विभिन्न कृषि उत्पादन के लिए कुल 81 किसानों को पुरस्कृत किया गया। फसल, कुटीर उद्योग और पशु पदर्शनी के लिए 38 किसानों को प्रथम पुरस्कार, 38 किसानों को द्वीतिय पुरस्कार दिया गया। 5 किसानों को सांत्वाना पुरस्कार मिला। अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के सचिव स्वामी भवेशानंद व संचालन कमल बेदिया व डा. सुरेश महतो ने किया। इस अवसर पर भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मेला समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर बेदिया, संतोष बेदिया, प्रदीप महतो, परमेश्वर महतो, मुखिया शांति मुंडा, लालो महतो, रासल तिर्की, सुरेश महतो, शिवा मुंडा, अनंत चौधरी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.