angara(ranchi) डाक बंगला अनगड़ा में गुरुवार को आजसू बुद्धिजीवी मंच सह अनगड़ा प्रखंड कमेटी की बैठक मंच के अध्यक्ष शहजाद आलम की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद रांची की अध्यक्ष निर्मला वीरेंद्र भगत थे। मौके पर शहजाद आलम ने अनगड़ा निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ पल्लू को बुद्धिजीवी मंच का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में अनगड़ा प्रखंड में पंचायत स्तर तक बुद्धिजीवी मंच का विस्तार करने और आजसू पार्टी के नीति सिद्धांत को जनता तक पहुंचने का निर्णय लिया गया। निर्मला भगत ने कहा कि पार्टी सरकार में नहीं है पर झारखण्ड राज्य के जनता की आवाज बन रही है। जनहित के मुददों को लेकर लगातार आंदोलन करेगी। आगामी 19 फरवरी को मिलन समारोह किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र सिंह भोगता, जिला प्रवक्ता रोशन लाल मुंडा, जिला सह सचिव राजेश पाहन, चिंटू मिश्रा, पारस महतो, राजू महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.