GA4-314340326 पिकअप वैन से कुचल बाइक सवार की मौत, 10 मार्च को होनी है बेटी की शादी

पिकअप वैन से कुचल बाइक सवार की मौत, 10 मार्च को होनी है बेटी की शादी

उदय सिंह (फाइल फोटो)

Deoghar (Jharkhand): जिले के सिकटिया डैम करमाटांड़ मुख्य सड़क पर अंबाकनाली गांव के पास गुरुवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार उदय सिंह (45) की मौत गई। हादसे में बाइक सवार दूसरा व्यक्ति साधु नापित (43)   गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक धावाबाद ( मंझलीबाद) और जख्मी मंजूरगिला गांव के रहने वाले हैं। मृतक उदय सिंह की छोटी बेटी की शादी 10 मार्च को तय हुई थी। परिजनों ने बताया कि उदय और साधु दोनों करौं से बाइक से वापस आ रहे थे, उसी दौरान सिकटिया डैेम के पास अंबाकनाली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उदय सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल साधु का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा

हादसे के बाद पिकअप वैन को सिकटिया के ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की जानकारी  पाकर सारठ विधायक चुन्ना सिंह देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और घायल और मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पहली पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी पुत्री की शादी तय हो चुकी है। आगामी 10 मार्च को मृतक के पुत्री की शादी होने वाली थी। परन्तु उससे पूर्व पिता की मौत हो जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कुकराहा पंचायत के मुखिया महादेव सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष  के पति अशोक राय, गुड्डू सिंह, विनय सिंह, राकेश सिंह, अमित सिंह समेत अन्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचे।

Bike rider crushed by pickup van, dies; daughter's wedding to take place on March 10


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم