![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi65NhHg6xQ0sQBPBUADiZfOEuqSjkIK7o-sMl61l3R-cn08rWY-_Fz0Ph_v-akGoV4Sju3sH_yXsG9Rl57gMfvgCG-zAdklDPir_7_epKpX6IhQM_9tf-WyGMu74tCr1YL9InBPQvE96kulGPG2-M46XE9nEhxteg1ooP-kafrL6cLA8FbAxf4B_Xc4BA/s320/WhatsApp%20Image%202025-01-24%20at%207.18.10%20PM.jpeg) |
पुल के नीचे गिरा बोलेरो |
angara(ranchi) रांची-मुरी मार्ग पर शुक्रवार की रात सात बजे के करीब चमघटी संकीर्ण पुल से एक बोलेरो(जेएच 01एक्यू7413) नीचे जा गिरा। वाहन करीब 30 फीट नीचे गिरा। इस दुर्घटना में गोला के सालमकुजू व बरियातू के रहनेवाली आधा दर्ज यात्री घायल हो गये। सभी यात्री रूपरू गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस गोला लौट रहे थे। घायलों में ललको देवी(60) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ललको सालमकुजू कर रहनेवाली है। उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। अन्य घायलों में सोनी देवी(22), सालो देवी(60), मोलो देवी (50), मोबू देवी (60), रेमची देवी (60), कार्तिक मुंडा(3) शामिल है। ये सभी बरियातू गोला रामगढ़ के निवासी है। बताया गया कि बोलेरो पर सवार होकर सभी लोग रूपडू में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस गोला लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से मात्र 2 किलोमीटर पर ही यह दुर्घटना हुई। संकीर्ण पुल पर एक ट्रक बोलेरो को रगड़ते हुए निकल गया। इससे बोलेरो असंतुलित होकर नीचे जा गिरा। घटना की जानकारी मिलने पर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, समाजसेवी राजू प्रमाणिक, दीपक महतो, राजकुमार महतो, पंकज चौधरी मौके पर पहुंचे व सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी अनगड़ा में चल रहा है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.