angara(ranchi) गोंदली पोखर चौक में शनिवार को 51 कंप्यूटर प्रशिक्षित छात्रों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। वितरण समारोह की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा व विशिष्ट अतिथि भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष विनय कुमार धीरज थे। कोंप-टेक कंप्यूटर के द्वारा इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। अनुराधा मुंडा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किये।
अनुराधा मुंडा ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान जरूरी है। हर क्षेत्र में इसकी आवश्यकता है। हमें अपने बच्चों को कंप्यूटर का बेसिक शिक्षा जरूर देना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश साहू, माधूरी देवी, रेखा देवी, भाजपा अनगड़ा मंडल सुनील महतो, शिवलाल महतो, जलेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.