GA4-314340326 सालहन की प्रसिद्ध एतवा भगत टुसू मेला की चौड़ल विजेता बनी चन्द्राटोली

सालहन की प्रसिद्ध एतवा भगत टुसू मेला की चौड़ल विजेता बनी चन्द्राटोली

angara(ranchi)  सालहन में शक्रवार को 36वां एतवा भगत टुसू मेला का आयोजन किया गया। लोग टुसू व झांकी लेकर नाचते गाते मेला पहुंचे। मेला का मुख्य आर्कषण चौड़ल(टुसु) व झांकी प्रर्दशनी, रंगारंग नागपुरी आरकेस्ट्रा, बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता व मुर्गी लड़ाई रहा। एतवा भगत मेला का आयोजन पिछले 36 सालों से किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु माता गंगा की प्रतिमा की पूजा करते है। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व अतिथि के रूप में मुखिया रौशनलाल मुण्डा, आजसू के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भोगता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा शामिल हुए। 

आदित्य साहू ने कहा कि हमें अपने सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने व परंपराओं को जीवंत रखना होगा। टुसु महोत्सव झारखंड के समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। यह त्याग, बलिदान और समर्पण का पर्व है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि रिझ-रंग और कला संस्कृति झारखंड की परंपरा में निहित है। यह उत्सव का समय है। चौड़ल प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार अनगड़ा चन्द्राटोली की सरिता देवी व द्वीतिय पुरस्कार पैका सियारबेड़ा की प्रतिमा कुमारी को दिया गया। प्रथम पुरस्कार 12 हजार नकद व द्वीतिय पुरस्कार पांच हजार नकद प्रदान किया गया। बालिका फुटबाल का उदघाटन मैच स्टार स्पोटिंग मनातू ने जीता। उसने राइट टू किक चारीहुजीर को 1-0 गोल से हराया। झांकी के विशेष आर्कषण का पुरस्कार हेसल के कृष्णा भगत को दिया गया। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष राजू नायक व संचालन डा. रिझू नायक ने की। इस अवसर पर रामनाथ महतो, समाजसेवी भाजपा नेता अजय महतो, सुनील महतो, जगेश्वर महतो, रामपोदो महतो, बरतू मुण्डा, श्रवण चौधरी के अलावा आयोजन समिति के एतवा भगत, ग्रामप्रधान शिबू मुंडा, सिकंदर अंसारी, सज्जाद अंसारी, मनक करमाली, प्रकाश नायक, जनक करमाली, सलीम अंसारी, दीपक मुण्डा, बिरजा मुंडा, भूषण नायक, सूरज करमाली, निक्कू मुण्डा, अजय भोगता, हरिनंदन करमाली, संजय नायक, सलमान अंसारी, विशू मुण्डा, इंदर मुण्डा, रोहित महली, तनवीर अंसारी, आलिम अंसारी, मुकेश नायक, दुर्योधन नायक, दुर्यो नायक आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم