GA4-314340326 चिलदाग सती टुसू मेला 12 फरवरी को, रामनाथ महतो बने अध्यक्ष

चिलदाग सती टुसू मेला 12 फरवरी को, रामनाथ महतो बने अध्यक्ष

angara(ranchi)  चिलदाग जोड़ा तालाब के पास माघ पूर्णिमा को लगने वाली सती टुसू मेला के आयोजन को लेकर गुरूवार को मेला समिति के सदस्यों की बैठक मेला परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता रामनाथ महतो ने की। रामनाथ महतो ने बताया कि इस वर्ष मेला का आयोजन 12 फरवरी को किया जाएगा। पिछले तीन दशक से अधिक समय से लगातार मेला का आयोजन किया जा रहा है। निर्णय हुआ कि इस वर्ष सामुहिक सहयोग से मठ का जिर्णोद्धार भी कराया जाएगा। मेला संचालन समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष रामनाथ महतो, सचिव बाबुलाल महतो, कोषाध्यक्ष रामकुमार नायक, संयोजक राजेन्द्र मुंडा, ग्राम प्रधान श्रीनाथ मुंडा, संरक्षक गौरी महतो, किशोर महतो, रामचरण महतो को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मण महतो, महाबीर नायक, वर्मा नायक, नरेश महतो, माघू महतो, छोटेलाल महतो, जितेन्द्र महतो, बिट्टू महतो, आकाश महतो, शनि नायक, बंटी साहू, रामजतन महतो, शिकारी महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم