GA4-314340326 deoghar/ मारगो मुंडा में कांग्रेसियों ने निकाला आंबेडकर मार्च

deoghar/ मारगो मुंडा में कांग्रेसियों ने निकाला आंबेडकर मार्च

 

deoghar/  जय बापू, जय भीम, जय  संविधान अभियान के तहत रविवार को मारगोमुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर आंबेडकर मार्च कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण  ने किया। सम्मान मार्च के पूर्व उपस्थित कांग्रेसजनों एवं अन्य लोगों द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब का लोकसभा में अपमान किया गया,  वह किसी भी हाल में क्षमा योग्य नहीं है। गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस कार्यक्रम के जरिए संविधान द्वारा दिए गए लोकतंत्र और स्वतंत्रता की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षरण पर किए जा रहे भाजपा के हमले को रोकना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि संविधान रचयिता बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब ने देश के लिए जो किया है, उनके इस अमूल्य योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है। गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और वह किसी भी प्रकार से भाजपा द्वारा किए जा रहे संविधान की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं कर भाजपा के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। सम्मान मार्च में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, पंकज तिवारी, मनोज कुमार पंडित, अब्दुल हामिद अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, कासिम मियां, रफीक मियां, मोहम्मद समद, मोहम्मद शाहबाज खान, जैतुल अंसारी, खालिक मियां, नासिर अंसारी, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, सुशीला देवी, नरेशा बीवी, शाहिदा बीवी, नाहिदा बीवी, गुलशन बीवी, ओझोला बीबी, मैमून निशा नसरुल अंसारी, शहीदन बीवी, मसीनर बीवी, सैमून निशा, सलमा बीवी अवेदा बीवी, मुनेजा बीवी, जुगनू बीबी, सविजन बीवी  आदि शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم