GA4-314340326 प्रसिद्ध काड़ा पूजा मेला में उमड़ी भीड

प्रसिद्ध काड़ा पूजा मेला में उमड़ी भीड

angara(ranchi) प्रसिद्ध जसपुरिया काड़ा पूजा मेला मंगलवार को संपन्न् हो गया। दो काडा व एक हजार से अधिक बकरे की पूजा करके बलि दी गई। मेला में आसपास के कई जिलों से काफी संख्या में शामिल होने श्रद्धालु पहुंचे। पूजा मुख्य कोटवार सुरेन्द्र सिंह व पुजारी मैनेजर पाहन ने किया। मान्यता है कि मन्नत पूरा होने के बाद श्रद्धालु यहां पर काड़ा व बकरे की बलि देते है। मेला का नेतृत्व श्रवण कुमार मुंडा ने किया। मेला में अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक पारसनाथ भोगता, सचिव मनीराम रजवार, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, जगेश्वर सिंह, बीरबल सिंह, महेश महतो, नंदलाल राम, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, बिनोद रजवार, सीताराम रजवार, उपमुखिया मनी मुंडा, प्रकाश यादव, फारुख खान, आनंद महतो, विजय करमाली, सुरेश करमाली, सूरज मुंडा, भोला सिंह, बिहारी महतो आदि का योगदान रहा।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم