GA4-314340326 Deoghar : बंधा मैदान में युवक गोली को मारी गोली

Deoghar : बंधा मैदान में युवक गोली को मारी गोली

गोली लगने से घायल अमित मंडल।

Deoghar : शहर के बंधा मैदान में शनिवार को बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी अमित मंडल को इलाज के  लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित अपने दोस्तों के साथ बंधा मैदान में देर शाम सरस्वती पूजा का पंडाल बनवा रहा था। वहीं पर अमित और उसके सारे दोस्त फ्री फायर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान बिहारी यादव नामक एक शख्स ने गोली चला दी, जो अमित मंडल के दाहिने बांह पर लगी है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली को निकाला। गोली चलने के बाद मैदान में अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



Deoghar: A youth shot at a dam in Bandha Maidan




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم