GA4-314340326 Giridih : पत्रकार से मारपीट मामले में 4 आरोपियों की बेल रिजेक्ट

Giridih : पत्रकार से मारपीट मामले में 4 आरोपियों की बेल रिजेक्ट

#गिरिडीह प्रेस क्लब की ओर से टोल टैक्स संवेदक पर कार्रवाई के लिए एसडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

कोर्ट परिसर में खड़े वकील और पत्रकार।

Giridih (Jharkhand): SDO Court में गुरुवार को पत्रकार अमरनाथ सिन्हा व अन्य के साथ हुई अमारपीट मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चार आरोपियों की जमानत अर्जी रद्द कर दी। पत्रकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश सहाय, चुन्नूकांत, अजय सिन्हा, निरंजय राय आदि ने दलीलें रखीं। वहीं, बचाव पक्ष से अधिवक्ता जयप्रकाश राय ने दलील पेश की। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी टोल कर्मी अवैध रूप से टोल टैक्स वसूल रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर न्यूज कवर करने गए अमरनाथ सिन्हा सहित अन्य पत्रकारों के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट की थी। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

6 जनवरी सांकेतिक धरना देंगे पत्रकार 

इधर, गिरिडीह प्रेस क्लब (Giridih Press Club) ने टोल संवेदक पर कार्रवाई की मांग को लेकर 6 जनवरी को सांकेतिक धरने का आयोजन किया है। इस संबंध में गुरुवार को एसडीओ श्रीकांत विस्पुते को ज्ञापन सौंपा गया। प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार कर रहे थे। एसडीओ को बताया गया कि पत्रकार अमरनाथ सिन्हा समेत तीन पत्रकारों पर जानलेवा हमला मामले में नगर निगम दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। या निगम के पदाधिकारी दोषियों को बचाने में जुटे हैं। इसके खिलाफ गिरिडीह प्रेस क्लब के बैनर तले 6 जनवरी को नगर निगम के बाहर सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया गया है। धरना सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक चलेगा। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार अविनाश प्रसाद, आलोक रंजन, संजर इमाम, सूरज सिन्हा, अभिषेक सहाय, मिथलेश सिंह, शाहीद राजा, सुनील मंथन शर्मा, अमरनाथ सिंहा, आशुतोष श्रीवास्तव, मो. चांद, राजीव कुमार साहा, निशांत गुप्ता आदि शामिल थे।



Giridih : Bail of 4 accused rejected in journalist assault case


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم