GA4-314340326 Deoghar : जमीन में दफन महिला के शव की हुई पहचान, गायब पति पर हत्या का केस दर्ज

Deoghar : जमीन में दफन महिला के शव की हुई पहचान, गायब पति पर हत्या का केस दर्ज

घटनास्थल का फाइल फोटो।

Deoghar: शहर के बंधा मोहल्ले में राइस मील के पीछे खाली पड़े प्लॉट की चहारदीवारी के बगल में जमीन में दफन वृद्ध महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका पल्लु हेंब्रम बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव की रहने वाली थी। उसके पति का नाम।सुकदेव सोरेन है। मृतका के भाई लखीराम हेंब्रम ने बताया कि बहन-बहनोई दोनों देवघर में रहकर मजदूरी करते है। बहन-बहनोई से भेंट करने के लिए भी अक्सर आते थे। पुलिस को दिया बयान में उन्होंने बताया बहन-बहनोई में अक्सर विवाद होता था। पति ने अन्य के साथ मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी है और सबूत मिटाने के उद्देश्य से लाश को बोरे में बंद कर जमीन में गाड़ दिया था। इसके बाद बहनोई फरार हो गया। इस मामले में मृतका के पति पर हत्या और सबूत मिटाने का केस रिखिया थाने में दर्ज किया गया है। रिखिया थाना प्रभारी दीपक कुमार साह को महिला के कमरे में पहुंचे, जहां वे पति के साथ किराए पर रहती थी। पुलिस को कमरे से घटना से संबंधित कई सबूत भी मिले हैं, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

क्या था मामला

बुधवार देर शाम को बंधा में जमीन में दफन उक्त महिला की सड़ी लाश मिली थी। मिट्टी से लाश का हाथ बाहर निकला था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में जमीन खोदकर महिला की लाश निकाली थी और पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को पुलिस ने महिला के परिजनों को लाश सौंप दिया।


Deoghar: Body of woman buried in the ground identified, murder case filed against missing husband





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم