GA4-314340326 Deoghar : DDC हुए रिटायर, 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

Deoghar : DDC हुए रिटायर, 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

डीडीसी को सम्मानित करते मुन्नम संजय।

Deoghar : देवघर के उप विकास आयुक्त (DDC) नवीन कुमार शुक्रवार को रिटायर हो गए। कार्यकाल के अंतिम दिन जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय के नेतृत्व में बीस सूत्री सदस्य और कांग्रेसियों ने डीडीसी के आवासीय कार्यालय में पहुंच उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ा कर शुभकामनाएं दी। बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने उनके कार्यकाल की सराहना की और रिटायरमेंट के बाद नई शुरूआत के लिए बधाई दी। मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस महासचिव दिनेश कुमार मंडल मौजूद थे।

Deoghar: DDC retired, 20-point vice president honored him




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم