*निरीक्षण के बाद डीसी ने दिया DPR बनाने का निर्देश
![]() |
नंदन पहाड़ का निरीक्षण करते डीसी विशाल सागर। |
Deoghar (Jharkhand): राज्य सरकार ने नंदन पहाड़ (Nandan Pahad) को विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन को डीपीआर बनाने का निर्देश विभाग के स्तर से प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को डीसी विशाल सागर ने डीडीसी नवीन कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नंदन पहाड़ का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि देवघर में सालों भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। नंदन पहाड़ शहर का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है। इसे और भी अच्छे तरीके से विकसित करने की योजना है। क्योंकि, यह स्थान सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां सालोंभर बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। इस साल भी नववर्ष पर बड़ी संख्या में सैलानी अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने यहां पहुंचे थे। इसलिए नंदन पहाड़ में बड़ों से लेकर बच्चों के मनोरंजन की सुविधाएं और बढ़ेगी। यहां हर्बल गार्डेन, रेस्टोरेंट बनेगा। बच्चों के मनोरंजन की सुविधाओं में इजाफा होगा। निरीक्षण में डीसी के साथ एसडीओ रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी शामिल थे।
सुनिए, नंदन पहाड़ को लेकर क्या बोले डीसी
Deoghar: Tourists will get many facilities including restaurant on Nandan Pahad
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.