GA4-314340326 परंपरागत खेती छोड़कर उन्नत किस्म के पशुपालन से किसानों की आय दोगुनी होगी : एसपी बघेल

परंपरागत खेती छोड़कर उन्नत किस्म के पशुपालन से किसानों की आय दोगुनी होगी : एसपी बघेल

 केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल देवघर पहुंचे

देवघर में मीडिया से बात करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।

Deoghar (Jharkhand) : केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाए। सिर्फ खेती से किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकती है। इसको दोगुना करने के लिए परंपरागत खेती छोड़कर उन्नत किस्म के पशुपालन को बढ़ावा मिले। जिसमें मछली पालन, मुर्गी पालन, सुअर पालन, बत्तख पालन और ड्रिप इरीगेशन का इस्तेमाल करके पानी बचाएं और फूल, फलों की खेती, प्राकृतिक खेती और ऑर्गेनिक खेती से किसान अपनी आय को दोगुणा कर सकते हैं। इसीलिए, झारखंड के किसान वर्गीकृत कृत्रिम गर्भाधान का इस्तेमाल करेंगे तो किसान और पशुपालकों के पास 90% बछिया पैदा होगी। अगर प्राकृतिक गर्भधारण होता है, तो उसमें 50% बैल पैदा होंगे और 50% गायें। उन्होंने कहा कि देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों मैं पहुंच कर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं। देवघर उनका 11वां ज्योतिर्लिंग था और अब एक ज्योतिर्लिंग बचा हुआ है, जहां वे फरवरी में जाएंगे। बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रो. राजीव रंजन सिंह समेत पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

सुनिए, झारखंड के किसानों के लिए क्या बोले केंद्रीय मंत्री



Farmers' income will double by leaving traditional farming and adopting advanced animal husbandry: SP Baghel

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم