GA4-314340326 सिरका मैदान में शुरू हुआ लोककला व संगीत प्रशिक्षण, पदमश्री मुकुंद नायक सीखा रहे लोकगीत व संगीत

सिरका मैदान में शुरू हुआ लोककला व संगीत प्रशिक्षण, पदमश्री मुकुंद नायक सीखा रहे लोकगीत व संगीत

angara(ranchi)  सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के द्वारा सोमवार से सिरका मैदान में तीन दिवसीय(21-23 जनवरी) झारखंड जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पदमश्री मुकुंद नायक ने किया। सांस्कृतिक संस्था "कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केन्द्र" चुटिया रांची इसका आयोजन कर रही है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, पंसस सावित्री देवी, महावीर नायक, भाजपा एससी मोरचा के जिला महामंत्री संजय नायक थे। इसमें लोककला व संगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आसपास के गांव से काफी संख्या में युवक-युवती लोकगीत व संगीत सीखने पहुंचे। 

लोककला व संगीत को बचाने की अनूठी पहल: जैलेन्द्र कुमार

जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि लोककला व संगीत को बचाने का यह एक अनूठी पहल है। सरकार को भी अखड़ा संस्कृति को बचाने व इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। मुकुंद नायक स्वयं में लोकगीत व संगीत का विश्वविद्यालय है। वे स्वयं आपके घर आये है इनसे सीखने की जरूरत है। पदमश्री मुकुंद नायक ने कहा कि स्कूली पाठयक्रम में लोकगीत व संगीत को शामिल किया जाए। साथ ही प्रत्येक गांव में अखड़ा का निर्माण हो। झारखंड की पहचान इसका लोकगीत व संगीत है। प्रशिक्षण अभिषेक बड़ाइक, नूतन लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, बानेश्वर नायक, रामेश्वर मिंज, दुर्योधन नायक, किशोर महली, किशोर कच्छप दे रहे है। इस मौके पर ग्रामीण संयोजक महानंद नायक, सहायक संयोजक किशोर नायक, जयशंकर मुंडा, बनफूल नायक, चन्दन मिश्रा, रामकुमार नायक, अनिता देवी, बाबूलाल मुण्डा, अनीत नायक, संजय नायक, बालकिशुन नायक, सूरज नायक, छोटेलाल नायक, चंदन नायक, राजकुमार मुंडा, रूपेश नायक, गजेन्द्र नायक, विजय करमाली आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم