*दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया
![]() |
अभियान में शामिल समाज कल्याण विभाग के लोग। |
Giridih: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान" के माध्यम से लिंग आधारित भेदभाव को कम करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के लिए अधिक अवसरों का समर्थन करने, शिक्षा, कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, महिलाओं के प्रति हिंसा और बाल विवाह जैसे विषयों के संबंध में जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है। बेटी ही समाज के उत्थान का कारण बन सकती हैं। समाहरणालय स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय में भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत बाल विवाह को रोकने, बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान किशोरियों के लिए चार मुख्य अधिकार 1. जीने का अधिकार 2. विकास का अधिकार 3. सुरक्षा का अधिकार तथा 4. सहभागिता का अधिकार आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
Giridih: Students formed a human chain and gave the message of Beti Bachao-Beti Padhao
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.