GA4-314340326 Giridih : मुखिया पति को धमकी मामले में दो नक्सली गिरफ्तार

Giridih : मुखिया पति को धमकी मामले में दो नक्सली गिरफ्तार

 गिरफ्तार नक्सलियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अफसर।

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र की गुनियाथर पंचायत के मुखिया पति सफदर अली अहमद को धमकी देने और नक्सली पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी करके दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में अनवर अंसारी और बुधन मुर्मू शामिल है। Giridih SP डॉ. विमल कुमार (Dr. Vimal Kumar) ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों आरोपी बिहार के कुख्यात सिद्धू कोड़ा दस्ते से जुड़े थे। बीते 12 दिसंबर को मुखिया के घर पर नक्सली पर्चा छोड़ा गया था। उसके अगले दिन यानी 13 दिसंबर को अहमद को फोन पर धमकी देकर लेवी की मांग की गई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की। अभियान एएसपी, खोरी महुआ एसडीपीओ और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बिहार के बुढ़ियालापर से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जिस मोबाइल से धमकी दी गई थी, वो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें विस्फोटक अधिनियम भी शामिल है।


Giridih: Two Naxalites arrested in case of threat to Mukhiya's husband



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم