मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) के फाइनल मैच की विजेता टीम ओडिशा वॉरियर्स को पुरस्कार राशि का चेक, मेडल व ट्रॉफी प्रदान किया
Ranchi : महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) का फाइनल मैच रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेला गया। रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजयी टीम की कैप्टन को पुरस्कार राशि, मेडल और ट्रॉफी प्रदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। इससे पूर्व मैच के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ। मुख्यमंत्री भी गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों को चीयर करते हुए नजर आए।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ
फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने आनंद उठाया। महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन संस्करण का शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, अध्यक्ष हॉकी इंडिया डॉ. दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी जनरल हॉकी इंडिया भोला नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
HIL: Odisha Warriors won the title by defeating JSW Surma Hockey Club 2-1.
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.