GA4-314340326 बापू और बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : केशव महतो

बापू और बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : केशव महतो

चौपा मोड़ में कांग्रेस का जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान 

मंच पर बैठे प्रदीप यादव, केशव महतो कमलेश, बादल व अन्य।

Deoghar (Jharkhand): मोहनपुुर प्रखंड के चौपा मोड़ में प्रखंड कांग्रेस कमेटी (Congress committee) की ओर से जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत आंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) सम्मान मार्च और सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश (Keshav Mahto Kamalesh), विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख थे। मार्च से पूर्व कांग्रेसियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा के पटल पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्हें अपमानित करने का काम किया है। इससे पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। आज जिस तरह संविधान और लोकतंत्र पर खतरे की घंटी बजी रही है। भाजपा के लोग बापू और बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। लेकिन हिन्दुस्तान इन दोनों विभूतियों का अपमान सहन नहीं करेगा। भाजपा के लोग कहते हैं कि देश को असली आजाद 2014 से मिली। भाजपा के लोग 1857 के विद्रोह, नमक सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन में कभी जेल नहीं गए, इसलिए आंदोलनों का हाल क्या जानेंगे। देश के सभी प्रखंडों में बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान चलाया जा रहा है।

देश को बेचनेवालों से हम दो-दो हाथ करने को तैयार: प्रदीप

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) ने कहा कि भाजपा को बाबा साहेब, देश के संविधान से नरफत है। आरएसएस (RSS) प्रमुख का बयान कि राम मंदिर बनने के बाद देश असली आजादी मिली। देशवासियों को इस बयान पर विचार करना चाहिए। इस बयान से आरएसएस और भाजपा के लोग क्या संदेश देना चाहते हैं। देश की आजादी, संविधान को भाजपा (BJP) वाले झुठलाना चाहते हैं। बापू और संविधान को नहीं मानने वालों लोगों के खिलाफ हमे कमर कसना होगा। भाजपा देश की संपत्ति को अडाणी और अंबानी के हाथ में बेचना चाहता है। देश को बेचने वाले लोगों से हम दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।

आवाम को देश के खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों से रु-ब-रु करना है : बादल

पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) ने कहा कि इस देश की आवाम को उन षडयंत्रों से रू-ब-रू करना, जो इस देश के भविष्य के लिए खतरनाक और नापाक है।  संविधान की प्रति लेकर राहुल गांधी ने देशवासियों को जगाने का काम किया है।  कार्यक्रम में धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पाल मुंजनी, सुल्तान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, सांतनु मिश्रा, सोशल मीडिया को-आर्डिनेटर संजय कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास, नागेश्वर सिंह, अवधेश प्रजापति, अशोक सिंह, पंजाबी राउत, वरिष्ठ नेता दिनेशानंद झा, इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, अजय सिंह, रवि केसरी, अमित पांडेय, रामरेख यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने की।

सुनिए, अमित शाह पर क्या बोले कमलेश 



India will not tolerate insult to Bapu and Baba Saheb: Keshav Mahato



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم