Silli (Ranchi): मुरी निवासी JMM के वरिष्ठ नेता राम साव का बुधवार को रिम्स (RIMS) रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। 55 वर्षीय राम साव के निधन की सूचना से बड़ा मुरी और आसपास गांवों के लोग शोक में हैं। राम साव के असामयिक निधन पर विधायक अमित महतो और आसपास के गांवों के लोगों ने गहरा दुख: व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, सप्ताहभर पहले राम साव की छाती में अचानक दर्द उठा। परिजन उन्हें रामप्यारी हॉस्पिटल, रांची में दिखाने ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है। इसके बाद रामप्यारी अस्पताल (Rampyari Hospital, Ranchi) में ही डॉक्टरों ने उनके हार्ट का ऑपरेशन किया। अस्पताल में ही दोबारा हार्ट अटैक आया। जिससे उनकी स्प्ताथिति और बिगड़ गई। उसके बाद परिजन मंगलवार को रामप्यारी अस्पताल से उठाकर रिम्स ले गए। रिम्स में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे उनका निधन हो गया।
JMM: Party leader Ram Saw passes away
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.