silli(ranchi) भाजपा सिल्ली मंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जैलेंद्र कुमार मुख्य के रूप से शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को तीन दिनों में पूरा करने की रणनीति बनायी। इसके लिए कार्यकर्ताओं जिम्मेदारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर प्रो ललित प्रसाद महतो,राजेंद्र प्रसाद साय, कर्ण महतो, हरिहर महतो, विश्वनाथ महतो, चितरंजन मंडल, शिबू हजाम, रविन्द्र साहू, सुधीर साहू, परशुराम राम महतो, श्रीपद महली, सुखराम बेदिया, अमित बेदिया, चंदन गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.