angara(ranchi) जसपुरिया बीएड कॉलेज, बीसा में चल रहे दो दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट का गुरूवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के मौके पर पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। पुरस्कार वितरण भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। संचालन 2024-26 के प्रशिक्षु आशा जाड़ेया व रोज कडुलना ने किया। इंटर हाउस बैडमिंटन टूर्नामेंट का विजेता रामदयाल मुंडा हाउस, उपविजेता विवेकानंद हाउस, थ्रेड एंड नीडल रेस का विजेता सुधीर कुजूर(2024-26), द्वितीय पुरस्कार दिवाकर पूरन(2023-25), तृतीय पुरस्कार छाया रानी कुमारी(एएनएम), इंटर हाउस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विजेता चाणक्य हाउस, उपविजेता अरस्तु हाउस बना। खेल जज की भूमिका में किशन कुमार और रोहित महतो थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि खेलकूद का होना अपने जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र और निदेशक डॉ. शालिनी प्रिया ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन टीम की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में सहायक आचार्य विभा कुमारी, डॉ. प्रियंका शर्मा, प्रवीण सिंह कुशवाहा, गीता महाराज, रीमा उपासना कच्छप, साजिब कुमार, डॉ. मुन्नारम महतो, प्रभा हेनरी, पूजा कुमारी, रंचन कुमारी, रश्मि कुमारी, मनोहर सिंह और महफूज़ अंसारी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.