GA4-314340326 जसपुरिया काड़ा पूजा 28 जनवरी को, श्रवण कुमार मुंडा बने अध्यक्ष

जसपुरिया काड़ा पूजा 28 जनवरी को, श्रवण कुमार मुंडा बने अध्यक्ष

angara(ranchi)  जसपुरिया काड़ा पूजा मेला का आयोजन 28 जनवरी को किया जाएगा। मेला को सफल बनाने को लेकर मेला स्थल में ग्रामीणों व मेला समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया श्रवण कुमार मुंडा ने की। सर्वसम्मति से मेला समिति का गठन किया गया। संरक्षक-पारसनाथ भोगता, अध्यक्ष श्रवण कुमार मुंडा, सचिव मनीराम रजवार, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह को बनाया गया। श्रवण कुमार मुंडा ने बताया कि मेला में पांच सौ से अधिक बकरे की पूजा की जाती है। इसमें आसपास के तीन-चार जिला से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने आते है। जनसहयोग से मेला को सफल बनाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जगेश्वर सिंह, बीरबल सिंह, कोटवार सुरेंद्र सिंह, पाहन मैनेजर पाहन, महेश महतो, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, बिनोद रजवार, सीताराम रजवार, उपमुखिया मनी मुंडा, शिवधर रजवार, प्रकाश यादव, फारुख खान, आनंद महतो, विजय करमाली, सुरेश करमाली, भोला सिंह, बिहारी महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم