Deoghar (Jharkhand): महर्षि द्वादश ज्योतिर्लिंग परिक्रमा कार्यक्रम के रामपुर स्थित आश्रम में महर्षि महेश योगी (Maharshi Mahesh Yogi) का 108 वां जन्मोत्सव धूमधाम (108th Birth Anniversary) से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह में सबसे पहले गुरु पूजन हुआ। इसके बाद शांति पाठ, रुद्राभिषेक, गणेश अथर्वशीर्ष, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। आश्रम में रह रहे 65 वेदपाठी बटुकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। एक साथ 65 बटुकों द्वारा वेद की ऋचाओं के सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अयोजन को सफल बनाने में आचार्य दिलीप उपाध्याय, पंकज पांडेय, काजल किरण, भोला यादव, प्रो. रामनंदन सिंह आदि ने सहयोग किया।
आश्रम में निःशुल्क दी जाती है वेद-कर्मकांड की शिक्षा
आश्रम प्रभारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि देवघर में 30 वर्षों से यह आश्रम चल रहा है, जहां बटुकों को निःशुल्क वेद और कार्मकांड की शिक्षा दी जाती है। विश्व शांति के उद्देय से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में महर्षि महेश योगी के द्वारा अनवरत रूप से बटुक पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक कराया जा रहा है।
बंका में बन रहा 136 एकड़ में आश्रम
उन्होंने बताया कि रिखिया के बंका पंचायत में 136 एकड़ के विशाल भू-भाग में आश्रम का निर्माण करवाया जा रहा है। जहां देश-विदेश से आए लोगों को वेद और कर्मकांड की निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। स्वामी जी को उद्देश्य है कि सनातन धर्म और संस्कृति को कैसे बचाया जा सके।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.