* देवघर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की
Deoghar (Jharkhand): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को देवघर पहुंचे और देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए बाबा बैद्यनाथ कामना लिंग की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री राज पलिवार के आवास पर अर्जुन मुंडा ने दोपहर का भोजन किया और वहां से पुस्तक मेला भी गए। राज पलिवार के आवास पर नवभास्कर (wwwnovbhaskar.com) से अर्जुन मुंडा ने विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं उसके प्रमुख अंश...
प्र. : राज्य सरकार का बजट आने वाला है और अबतक भाजपा नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है?
मुंडा : विधायक दल की बैठक होगी, उसमें नेता तय कर लिया जाएगा। यह कोई बड़ी बात नहीं है। बजट सत्र में हमे आशा है कि राज्य सरकार सूबे की सारी बातों को ध्यान में रख कर बजट लेकर आएगी, जिससे राज्य का कल्याण हो। धन राज्य सरकार की बड़ी जिम्मेदारी होती है। वित्तीय प्रबंधन बजट के माध्यम से यह दिखेगा कि राज्य में संसाधनों का उपयोग-दुरुपयोग कैसे हो रहा है। यह दोनों बातें ही झलकेगी। इसलिए राज्य सरकार से आशा है कि इन बातों का ध्यान रखेगी। जनता ने चुना है तो राज्य सरकार अच्छा काम करेगी। सरकार अच्छा काम करेगी तो स्वभाविक रूप से जनता को लाभ होगा। नहीं करेगी तो आलोचना भी होगी और जनता को कोई लाभ भी नहीं मिलेगा।
प्र. : पार्टी में रघुवर दास की क्या भूमिका तय होने वाली है।
मुंडा : किसी व्यक्ति के कोई विषय पर हम कुछ टिप्पणी करना उचित नहीं समझते हैं। संगठन में सभी कार्यकर्ता एक समान हैं और कार्यकर्ता के नाते सबका एक बड़ा दायित्व होता है। उस दायित्व के दृष्टि से जो जहां हैं, वहां जो भी संगठन के लिए कर सकते हैं, यह कार्यकर्ता का दायित्व है।
प्र. : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। आपकी भूमिका किस रूप में होगी?
मुंडा : प्रदेश अध्यक्ष के पहले अभी सदस्यता अभियान चल रहा है। इसलिए राज्य और राष्ट्र प्रेमी से अपील करता हूं कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करे। यह कार्यक्रम चल रहा है और इसके साथ-साथ ही सांगठनिक चुनाव भी होंगे, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।
सुनिए, क्या-क्या बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री
NB Exclusive: I will not comment on Raghuvar Das's role in BJP, all workers in the organization are equal: Arjun Munda
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.