GA4-314340326 Deoghar: नाम का पुस्तकालय, छात्राओं के बैठने की व्यवस्था नही

Deoghar: नाम का पुस्तकालय, छात्राओं के बैठने की व्यवस्था नही

 

Deoghar/ शहर के डॉ. आबेडकर पुस्तकालय में छात्राओं के बैठने की जगह नहीं है। पुस्तकालय संचालन समिति ने डीसी को पत्र लिखकर महिला पुस्तकालय के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की है। पुस्तकालय के कार्यकारी अध्यक्ष महेश प्रसाद लंकेश ने बताया कि पुस्तकालय के ग्राउंड फ्लोर में छात्राओं के बैठने की व्यवस्था है, जहां मात्र 90 छात्राओं के बैठ कर पढ़ने की व्यवस्था है, लेकिन एक समय में 150 छात्राएं आती है। पहले आने वाली 90 छात्राओं को तो जगह मिल जाती है, लेकिन बाकी 60 को लौटना पड़ जाता है। जगह के अभाव में इन छात्राओं को पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है। महिला पुस्तकालय की मांग को लेकर संचालन समिति के लोग मुख्यमंत्री से भी मिले थे। मुख्यमंत्री ने डीसी को जगह उपलब्ध कराने और मॉडल लाइब्रेरी बनाने का मौखिक निर्देश दिया था। संचालन समिति का कहना है कि गुमला जिले में डीएमएफटी फंड से समाहरणालय परिसर में माता सावित्रीबाई फूले महिला पुस्तकालय बना है। देवघर में भी सीएसआर फंड से महिला पुस्तकालय का निर्माण होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस पुस्तकालय का उदघाटन 14 अप्रैल 2017 को हुआ था। चार फ्लोर में यह पुस्तकालय वर्तमान में संचालित हो रहा है। यहां छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन से संबंधित किताबें और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां से पढ़ कर कई छात्र-छात्राएं वर्तमान में सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं।

वीडीओ देखे:

प्राइवेट पुस्तकालय को सरकारी जमीन उपलब्ध कराना संभव नहीं : डीसी

डीसी विशाल सागर ने बताया कि प्राइवेट पुस्तकालय को सरकारी जमीन उपलब्ध कराना संभव नहीं है। अगर पुस्तकालय सरकारी होता है, जगह उपलब्ध कराने में कोई परेशानी नहीं थी। पुस्तकालय संचालन समिति द्वारा जिस जगह को उपलब्ध कराने की बात कहीं जा रही है, वह देना संभव नहीं है।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم