![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgRQs5-lvAKyEjagFH-AMd5S-6LcBn_2SHZ_P4GrwEmsYjtKyIRsC-l4i55VTwp3UDuzOffJKmPTAW0MXEqzOP0TrOZ-6_wZU_J2c7xBzpwLSzM_u9eaeazNWdl_yp_Dj4iI_us0L5zCCGrtsEvYpE3B6qkztuP3c_2JOGO_D9BG_dpSk17jXy0xysWN3c/s320/WhatsApp%20Image%202025-01-30%20at%204.27.30%20PM.jpeg) |
परमेश्वर महतो को श्रेष्ठ किसान का पुरस्कार देते |
angara(ranchi) गेतलसूद स्थित रामकृष्ण मिशन फार्म में गुरुवार से दो दिवसीय 46 वां श्रीरामकृष्ण केंद्रीय किसान मेला शुरू हुआ। पहले दिन कृषि प्रदर्शनी, किसान गोष्ठी, फसलों का निबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मेला का आयोजन रामकृष्ण मिशन मोराहबादी, आरकेएमवीईआरआई, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान हुआ। कृषि प्रदर्शनी में कुल 45 स्टॉल लगाए गए थे। किसानों ने 392 फसलों का निबंधन कराया। रेशम- बनादाग के किसान परमेश्वर महतो को सर्वश्रेष्ठ किसान का पुरस्कार दिया गया। इस वर्ष मेला का थीम प्राकृतिक संसाधन द्वारा आय सृजन था। उदघाटन पंचायती राज निदेशक निशा उरांव, आरकेएम के सचिव स्वामी भवेशानंद व रामकृष्ण मिशन टीबी सेनेटोरियम तुपुदाना के सचिव स्वामी सत्संगानंद ने संयुक्त रूप से किया।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiS8Nk9IUt5Ux_gHdquhDvOlzr6i4OnaWc40CWSUEwXw24I8zCfZQRI1TS0yLiaFL3TECWfX7YqPPOJ5BmoOzJA-vaF3AB2nXaovPicUaDsok9ct2MGWS1dMwzTQZv66Oh0e9dTkudDX0K9dO5GEp0wZnYIPFPMKU-ryXXIn3Q6hgZnYGAtdYmE-NIVltg/s320/WhatsApp%20Image%202025-01-30%20at%205.44.03%20PM.jpeg) |
कृषि स्टाल का निरीक्षण करते जैलेन्द्र कुमार |
विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष(ग्रामीण) जैलेन्द्र कुमार, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा व जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा थे। निशा उरांव ने कहा कि प्रारम्भ से आदिवासी समुदाय क़ृषि से जुड़ा रहा है। पारम्परिक और जैविक खेती हमारी संस्कृति से जुडी है। आधुनिक क़ृषि प्रणाली और जैविक खेती का मिश्रण कर हम क़ृषि क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है। स्वामी भवेशानंद ने किसानों को प्रकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्राकृतिक खेती से ही मानव जीवन निरोगी व स्वस्थ रहेगा। इससे पूर्व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। क़ृषि वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार सिंह ने गोष्ठी में शामिल 250 किसानों के विभिन्न् समस्याओं को का निदान का उपाए बताए। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर बेदिया, सचिव कमल बेदिया, कोषाध्यक्ष लालो कुमार महतो, रासल तिर्की, संरक्षक संतोष बेदिया, जगदीश भोगता, सोमरा बेदिया, प्रदीप महतो, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, कविता देवी, अनिता देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.