angara(ranchi) अनगड़ा स्थित जीलू जाहैर महलीहूहू में सोमवार को 13वां मां चंडी टुसू मेला का आयोजन किया गया। मां चंडी की पूजा कर मेला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कुलप्रकाश मेमोरियल नर्सिंग कालेज के संस्थापक कुलदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा थे। कुलदीप सिंह ने कहा कि टुसू हमारे झारखंड के रीझ रंग का त्यौहार है, हमें रीझ रंग के साथ साथ अपनी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने की जरूरत है। साथ ही गांव की सरकारी भूमि को भी सुरक्षित रखने की जरूरत है। ताकि हमें सांस्कृतिक, सामाजिक व पारंपरिक कार्यक्रमों को संचालन करने के लिए अखड़ा मिल सके।
इस मौके पर केशव केसरिया ग्रुप के नागपुरी कलाकारों अजय देवधरिया, चिंता देवी, इग्नेश आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुती दी। देर रात तक लोग नागपुरी गाने पर झूमते रहे। आसपास के गांव से काफी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष पुशनाथ मुण्डा व संचालन घनेनाथ महतो ने की। इस अवसर पर ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, सचिव धनेश्वर भोगता, अघनू महतो, कोषाध्यक्ष महेश महतो, सोहन मुंडा, राजेन्द्र महतो, जयनाथ मुंडा, चरकू मुंडा, प्रधान मुंडा, रामजतन महतो, जितेन्द्र महतो, विकास महतो, मुन्ना मुंडा, दिलीप प्रजापति, कुशल महतो, संजय महतो, विष्णुचरण भोगता, महीवर मुंडा, सोमरा मुंडा, बासुदेव मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.