GA4-314340326 कुछ दल संविधान का नाम लेकर समाज को बांटने में लगे हैं : मरांडी

कुछ दल संविधान का नाम लेकर समाज को बांटने में लगे हैं : मरांडी

 *भजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत संविधान गोष्ठी का आयोजन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बाबूलाल लाल।
Deoghar : भाजपा की ओर से संविधान गौरव अभियान के तहत मनोरमा होटल के सभागार में संविधान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की, जबकि मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी थे। मरांडी ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र के विकास का मूल आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को सशक्त करने और हर नागरिक को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन कुछ  दल संविधान का नाम लेकर समाज को बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति करने में जुटे हैं। भाजपा का संकल्प है कि हम संविधान की रक्षा करेंगे और इसे जन-जन तक पहुंचाएंगे।

भाजपा बाबा साहेब के सपनों को पूरे कर रही: दास 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। कांग्रेस और झामुमो की सरकारें अपने स्वार्थ के लिए संविधान की भावना को कुचल रही हैं, लेकिन भाजपा हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

लोकतंत्र को कमजोर कर रही हेमंत सरकार : अभय

पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद ने झारखंड को गर्त में डाल दिया है। भाजपा ही एकमात्र विकल्प है, जो संविधान की रक्षा कर सकती है और संथाल परगना के विकास को गति दे सकती है। पूर्व विधायक बालेश्वर दास ने कहा कि संविधान ने हमें समानता और न्याय का अधिकार दिया, लेकिन झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति कर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही हैं। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह, दुमका जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति दिवाकर गुप्ता, मीडिया  प्रभारी सचिन सुलतानिया, अधीरचंद्र भैया, सतोष उपाध्याय, चंद्रशेखर खवाड़े, धनंजय तिवारी, धनंजय खवाड़े, प्रो. राजीव सिंह, रूपा केसरी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें... मोदी सरकार की बैसाखी बने लोगों के समझ में...

Some parties are trying to divide the society in the name of the Constitution: Marandi




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم