angara(ranchi) मुखिया संघ अनगड़ा की बैठक शनिवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में हुई। अध्यक्षता कृष्णा मुंडा व संचालन सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा ने की। बैठक में पेशा कानून 1996 पर चर्चा की गई। इसे लागू करने की मांग की गई।
रौशनलाल मुंडा ने कहा कि पेसा कानून 1996 लागू करने से ग्रामसभा सशक्त होगा। अधिसूचित क्षेत्र में विकास के लिए अतिरिक्त फंड आएगा। जल, जंगल व जमीन की रक्षा होगी। स्थानीय स्वशासन व्यवस्था मजबूत होगा। लेकिन राज्य सरकार इस कानून को लागू नही कर आदिवासी समाज को राजनैतिक अधिकार से वंचित रखने का काम कर रही है। पंचायतों का चुनाव तो करा दिया गया लेकिन अभी तक उसे अधिकार नही मिला है। पेशा कानून लागू नही होने की स्थिति मे जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, सावित्री देवी, सीमा देवी, शांति मुंडा, डोली देवी, क्रिस्टीना तिर्की, राजेश पाहन आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.