GA4-314340326 “ई-श्रम कार्ड बनाकर श्रमिक योजनाओं का ले लाभ”

“ई-श्रम कार्ड बनाकर श्रमिक योजनाओं का ले लाभ”

angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को श्रम विभाग के द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कहा गया कि श्रमिक योजना का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम कार्ड जरूर बनायें। श्रम अधीक्षक रांची दिप्ती लोरी तिर्की ने श्रम विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रवासी मजदूर अपने स्वेच्छा से बाहर जाऐंगे तो लाल रंग का परिचय पत्र बनेगा। किसी संवेदक के माध्यम से जायेंगे तो हरा रंग का परिचय पत्र बनेगा। प्रवासी मजदूरों के मृत्यु होने पर दो लाख रूपया का मुआवजा सरकार देगी। प्रवासी मजदूर मोबाइल एप से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। काम करने के दौरान बाहर प्रवास में मजदूरों की मृत्यु होने पर शव को लाने के लिए सरकार पचास हजार रूपया भुगतान करेंगी। असंगठित कर्मकार के लिए 9 योजना चलाई जा रही है। इस अवसर पर बीडीओ जयपाल सोय, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, श्रमिक मित्र फलीन्द्र महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم