angara(ranchi) सरगम फाउंडेशन संस्था अनगड़ा के द्वारा शनिवार को अनगड़ा पंचायत के टंगटंगटोली, छठबखरी, परासटोली गांव के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 105 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। कंबल का अनुदान योगदा सत्संग आश्रम के शेखर प्रसाद ने किया। कंबल पाकर जरूरतमंद काफी खुश दिखे। ज्ञात हो कि सरमग फाउंडेशन पिछले एक दशक से डाग शेल्टर चला रहा है। यहां पर आवारा व घायल डाग का इलाज व देखभाल किया जाता है। जनसहयोग से शेल्टर का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर सरगम फाउंडेशन के संस्थापक सोनाली मजूमदार, सोमन मजूमदार, राकेश, दिनेश, विष्णु, संदीप, धीरज, मोहिनी देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.