angara(ranchi) सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के द्वारा सिरका मैदान में तीन दिवसीय(21-23 जनवरी) झारखंड जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोककला व संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अभिषेक बड़ाइक, नूतन लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, बानेश्वर नायक, रामेश्वर मिंज, दुर्योधन नायक, किशोर महली, किशोर कच्छप देंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पदमश्री मुकुंद नायक, सहायक संयोजक किशोर नायक व ग्रामीण संयोजक महानंद नायक है। शुक्रवार को आयोजन की तैयारी को लेकर महानंद नायक के नेतृत्व में एक टीम ने प्रस्तावित कार्यस्थल का निरीक्षण किया। महानंद नायक ने बताया कि लोककला व संगीत को बचाने का यह एक अनूठी पहल है। इसकों लेकर स्थानीय लोक कलाकारों में काफी उत्साह है। निरीक्षण में जयशंकर मुंडा, अनित नायक, संजय नायक, बालकिशुन नायक, सूरज नायक, छोटेलाल नायक, चंदन नायक, राजकुमार मुंडा, रूपेश नायक, गजेन्द्र नायक, विजय करमाली आदि शामिल हुए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.