![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhKpXu__og3tcIhCeoXCSW6UlkgGj8gbxGw0mdleHkHeJ4HBYG8hZbgUmMloicuC55oj_UDNNtYPTzoCBd3HOdluaCJmFY-_5ltWKoDJDlCmqylpH7y6WUhL4bq8StwO-wIPqUml3GqwiWHprnk7uoXQvU386JAHp-arCaVfeJfCto_tCaF8cqxWPXMxWQ/s320/WhatsApp%20Image%202025-01-12%20at%203.44.08%20PM.jpeg) |
पवन कुमार महतो |
angara(ranchi) हुरपू पखना विस्थापित मोर्चा द्वारा वन-जल पर्यावरण संरक्षण सह टुसू मेला का आयोजन 31 जनवरी को गेतलसूद डैम के हुरपू पखना में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्थापित सदस्यों की बैठक रविवार को हुरपू पखना में हुई। इसकी अध्यक्षता बलिराम महतो ने की। मेला समिति का अध्यक्ष पवन कुमार महतो, सचिव गजेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष हरिकुमार महतो, मुख्य संरक्षक बलिराम महतो को बनाया गया। पवन कुमार महतो ने बताया कि मेला लगाने का उद्देश्य जल व जंगल का संरक्षण करना तो है ही हुरपू टोली विस्थापित परिजनों को एकजुट करना भी है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर, पूर्वजों की विरासत बचाने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मेला का शुरूआत किया जा रहा है। इस अवसर पर शैलेन्द्र महतो, साहिंद्र महतो, श्रीनाथ महतो, नागेश्वर महतो, संजीव महतो, सरिता देवी, गंगा देवी, मनीष कुमार महतो, कृष्णा महतो, हीरालाल महतो, विनोद महतो, मुकेश महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.