GA4-314340326 कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर आज हम सभी को चलने की जरूरत: सुदिव्य सोनू

कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर आज हम सभी को चलने की जरूरत: सुदिव्य सोनू

* जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
*नाई महासभा ने की झारखंड में केश कला बोर्ड के गठन की मांग

कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देते सुदिव्य कुमार सोनू।

Giridih/Amit Sahay : गिरिडीह-डुमरी रोड पर पपरवाटांड़ स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक केदार हाजरा,  कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, शहनवाज अंसारी, कृष्णमुरारी शर्मा, गणेश ठाकुर, हरगौरी साहू आदि ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर राष्ट्रीय नाई महासभा ने झारखंड में केश कला बोर्ड के गठन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में पिछड़ों की आवाज थे। कमजोरों को कर्पूरी ठाकुर ने शुरू से समाज में एक समान उठना-चलना सिखाया। उनके आदर्शों पर आज हम सभी को चलने की आवश्यकता है।

सामाजिक न्याय के इतिहास में मील का पत्थर थे 

झामुमो नेता कृष्णमुरारी शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा- 24 जनवरी, 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौझिया गांव में जन्मे कर्पूरी ठाकुर वंचित समाज के दुर्लभ नेताओं में से एक थे। जिन्होंने स्वाधीनता संग्राम में प्रभावी योगदान देने के साथ ही आजाद भारत में कमजोर, वंचित व शोषित पिछड़े वर्ग के लिए कई काम किए। 1977 में मुख्यमंत्री बनने के बाद यूं तो उन्होंने कई बड़े काम किए, किन्तु जिस तरह उन्होंने 1978 में पिछड़ी जातियों और कमजोर वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों में 26 प्रतिशत आरक्षण लागू किया, वह सामाजिक न्याय के इतिहास में मील का पत्थर बनकर रह गया। सभा को मुखिया शिवनाथ साव, भानु शर्मा, सतीश कुंदन, राजेश सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, भोला ठाकुर, गणेश ठाकुर समेत अन्य ने भी संबोधित किया। मौके पर मोहनलाल शर्मा, अनिल शर्मा, गणेश ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, मुंशी ठाकुर, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा, सुरेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, बंधन ठाकुर, दशरथ ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, निर्मल ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सुरेश प्रसाद मंडल, टिंकू यादव, राजेंद्र शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Today we all need to follow the ideals of Karpoori Thakur: Sudivya Sonu

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم