![]() |
फाइल फोटो। |
Deoghar (Jharkhand): सियालदह मंडल में दमदम जंक्शन डानकुनी सेक्शन में बाली घाट व बाली हॉल्ट स्टेशनों के बीच रेलवे ब्रिज संख्या 15/ के मरम्मत के लिए पांच दिनों तक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। जिससे विभिन्न तिथियों में कई ट्रेने रद्द व कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सीसीआर के पुराने स्टील गर्डर के प्रतिस्थापन के लिए आरसीसी बॉक्स लगा कर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण के लिए 23 से 27 जनवरी तक पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
100 घंटे तक पावर ब्लॉक, देखिए ट्रेनों की लिस्ट
100 घंटे 23 जनवरी के 00:00 बजे से 27 जनवरी के 4 बजे तक के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक की योजना बनाई गई है। परिणामस्वरूप, ट्रेन संचालन में व्यवस्थाएं की जाएंगी। उसमें गाड़ी संख्या- 12359 कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस 21 से 23 और 25 जनवरी, गाड़ी संख्या- 13179 सियालदह-सिउड़ी मेमू एक्सप्रेस 22, 23, 25 और 26 जनवरी, गाड़ी संख्या- 13180 सिउड़ी-सियालदह मेमू एक्सप्रेस 23 से 27 जनवरी, गाड़ी संख्या- 15234 दरभंगा कोलकाता एक्सप्रेस 22 जनवरी, गाड़ी संख्या- 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस 23 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12360 पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस 22, 24 और 26 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12383 सियालदह-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 से 25 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12384 आसनसोल-सियालदह इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 से 25 जनवरी रद्द कर दी गई है। इसके अलावा गाड़ी संख्या- 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 से 26 जनवरी, गाड़ी संख्या- 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 से 24 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस 23 और 26 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12315 कोलकाता-उदयपुर सिटी अनन्या एक्सप्रेस 23 जनवरी, गाड़ी संख्या- 13167 कोलकाता-आगरा कैंट साप्ताहिकी 23 जनवरी, गाड़ी संख्या- 13168 आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 जनवरी, गाड़ी संख्या- 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जनवरी, गाड़ी संख्या-12325 कोलकाता -नांगल बांध गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 से 26 जनवरी तक नैहाटी मार्ग होकर चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या- 12495 बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस 23 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12496 कोलकाता- बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस 24 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12379 सियालदह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 12318 अमृतसर-कोलकाता-अकालतख्त एक्सप्रेस 24 जनवरी, गाड़ी संख्या- 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 19414 कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12317 कोलकाता- अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस 26 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 12988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 से 25 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12330 आनंद विहार टर्मिनल- सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 21 जनवरी, गाड़ी संख्या- 22318 जम्मू तवी-सियालदह हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 23 और 24 जनवरी, गाड़ी संख्या- 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 12320 ग्वालियर-कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जनवरी व गाड़ी संख्या- 22324 गाज़ीपुर सिटी-कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें मार्ग परिवर्तन कर दमदम जंक्शन नलहटी के रास्ते चलेगी।
Train Alert: Many trains of Jasidih route canceled from 23 to 27 January, some routes changed
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.